गदरपुर में राष्ट्रीय मसीह संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
गदरपुर। आज गदरपुर में राष्ट्रीय मसीह संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गदरपुर क्षेत्र के सम्मानित धर्मगुरु एवं पास्टरगण उपस्थित रहे। बैठक में आगामी पाम संडे के अवसर पर एक भव्य रैली निकालने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही गुड फ्राइडे और ईस्टर के पावन अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से पाम संडे रैली के लिए
कार्यक्रम प्रभारी – पास्टर सतीश
कार्यक्रम आयोजक – पास्टर रघुवीर
कार्यक्रम संयोजक – पास्टर बिनस
को जिम्मेदारी सौंपी गई।
आइमा मीडिया संवाददाता प्रेम मसीह