logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फोटो दिनांक -07/03/2026 युवा संकट की घड़ी में श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण से राष्ट्र को बनाएं समृद्धिशाली : संजीव

फोटो
दिनांक -07/03/2026

युवा संकट की घड़ी में श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण से राष्ट्र को बनाएं समृद्धिशाली : संजीव

असरासी : कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव के पाठ से हुआ। बच्चों को विकास के साथ सामाजिक दायित्व, आत्मनिर्भरता और आपदा प्रबंधन जैसे आवश्यक जीवन कौशल का अभ्यास कराया गया। पहले ही दिन बच्चों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।
प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग संस्कारों की प्रयोगशाला है, जहां से निकलकर विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में मानवता की सेवा और राष्ट्रहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज का युग केवल शैक्षणिक सफलता का नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी है। युवाओं का श्रेष्ठ चिंतन, चरित्र और पवित्र आचरण संकट की घड़ी में राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाएगा।
शिविर में स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना, प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, आगजनी, दुर्घटनाओं में बचाव और सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, एकता और अनुशासन, नेतृत्व गुणों आदि की ट्रेनिंग दी गई।
इस मौके पर शिक्षक हरीश यादव, अशोक कुमार शाक्य, मनोज कुमार बघेल, कृष्ण पाल शाक्य, जमीर अहमद, वसुंधरा देवी शर्मा, रूबी शर्मा, तराना शुजात, शैलेन्द्र सिंह, रत्नेश कुमार, परमवीर सिंह दीवला आदि मौजूद रहे।

19
579 views

Comment