logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर में प्रथम आने वाली छात्रा की कक्षा 11 की पूरी फीस होगी माफ

अखिलेश सोनी
जालौन।नगर के मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज मुहल्ला चर्खीबाल, छोलापुर रोड जालौन द्वारा छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष घोषणा की गई है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कक्षा 10 सत्र 2025-26 में नगर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश लेने पर सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क माफ किया जाएगा
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है
विद्यालय के संचालक संतोष तिवारी ने बताया कि यह सुविधा केवल उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जो कक्षा 10 में नगर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगी और आगे की पढ़ाई के लिए मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश लेंगी।
विद्यालय के प्रबंधक श्रीराम पाल पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री तथा प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी गुप्तेले ने कहा कि संस्था का लक्ष्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और मेधावी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और छात्राओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें

5
170 views

Comment