विषय: ग्राम अमाव में शासकीय रोड खसरा नंबर 107 से अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण कराए जाने के संबंध में।
सेवा में,
माननीय कलेक्टर महोदय
Collector Office Rewa
विषय: ग्राम अमाव में शासकीय रोड खसरा नंबर 107 से अतिक्रमण हटवाकर सड़क निर्माण कराए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत अमाव, पोस्ट अतरैला 12, तहसील त्योंथर, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) में स्थित शासकीय रोड खसरा नंबर 107 पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके कारण ग्रामवासियों को आने-जाने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है।
इस संबंध में ग्राम स्तर पर कई बार शिकायत की गई है, परंतु अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जिससे गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त शासकीय रोड खसरा नंबर 107 का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटवाने तथा सड़क निर्माण कार्य करवाने की कृपा करें, ताकि ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
कृपया इस विषय में शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करें।
दिनांक: __________
प्रार्थी
गोलू मिश्र
ग्राम अमाव, पोस्ट अतरैला 12
तहसील त्योंथर, जिला रीवा (म.प्र.)
मोबाइल: 8269563990