logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पैक्स चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन 88 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा अध्यक्ष पद के लिए 16 व सदस्य पद के लिए 72 उम्मीदवार मैदान में

अररिया (बिहार) ◆पलासी प्रखंड के 11 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को कुल 88 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 16 तथा सदस्य पद के लिए 72 अभ्यर्थी शामिल हैं।इस संबंध में आरओ सह बीडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि विभिन्न पंचायतों से अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। पंचायतवार नामांकन में धर्मगंज से 06, पीपरा बिजवार से 01, चहटपुर से 15, कनखूदिया से 04, ब्रह्कुम्बा से 11, सोहंदर से 09, नकटा खुर्द से 07, मियांपुर से 16, बरदबट्टा से 01, पेचैली से 15 तथा रामनगर से 11 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले प्रमुख अभ्यर्थियों में जुबेर आलम, जुल्केर नैन, येगेंद्र यादव, युगेश प्रसाद चौधरी, शिवानंद यादव, डाबर अली, युगल किशोर यादव, आशा देवी, निगम राही, बीबी जोहरा, मुश्ताक, साबरा सहित अन्य शामिल हैं।बीडीओ ने बताया कि पैक्स चुनाव 18 मार्च को निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 9 व 10 मार्च को की जाएगी, जबकि 11 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। उसी दिन अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि शनिवार को नामांकन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान एआरओ के रूप में अखिलेश प्रसाद व कुमुद सिंह उपस्थित रहे।

1
0 views

Comment