डॉ. भूपेन हजारिका सेतु को जोड़ने वाले सड़क और पक्के पुल का आज शुभ उद्घाटन
सैखोवाघाट:-
असम सरकार के लोक निर्माण (सड़क) विभाग के तिनसुकिया, दुमदुमा, माकुम और सादिया क्षेत्रीय सड़क मंडल के अधीन वर्ष 2023–24 में असम माला 2.0 के अंतर्गत धौला से केचाईखाइटी थाना होते हुए डॉ. भूपेन हजारिका सेतु को जोड़ने वाले सड़क और पक्के पुल का आज शुभ उद्घाटन 81 नं. सादिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलिन चेतिया के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उन्होंने ने अपने वक्तव्य में कहा कि सादिया के इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के दैनिक जीवन, व्यापार-वाणिज्य आदि सभी क्षेत्रों में दूरगामी प्रभाव पड़ेगा, ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है।
उल्लेखनीय है कि यह सड़क लंबे समय से आवागमन के लिए अनुपयोगी हो जाने के कारण धौला बाजार लगभग अलग-थलग पड़ गया था।
असम माला–2.0 (2023–2024) योजना के अंतर्गत धला से केचाइखाटी थान होते हुए Bhupen Hazarika Setu तक निर्मित पक्की सड़क (9.80KM) और पक्के पुलों ने सैखोवा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को काफी हद तक दूर कर दिया है।
विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को पहले काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आज इस सड़क के खुलने से क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के लिए व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों में भी काफी सुविधा और प्रगति की उम्मीद की जा रही है।