logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में सहकारिता विभाग का वार्षिक अधिवेशन, AI से किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर

शाहजहांपुर। Jitin Prasada केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग से सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा।

वह शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित सहकारिता विभाग के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत AI के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सहकारिता विभाग में भी AI तकनीक का इस्तेमाल कर किसानों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके माध्यम से खाद्य वितरण प्रणाली और बैंकिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि AI की मदद से ऋण वितरण सही और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना आसान होगा। साथ ही खाद्य वितरण की स्थिति को कार्यालय में बैठकर भी तुरंत देखा जा सकेगा। इससे किसानों की आमदनी और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विधायक अरविंद कुमार सिंह, सलोना कुशवाहा, हरि प्रकाश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

0
57 views

Comment