logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“संयोग या सिस्टम की सेटिंग? सिवान में आमने-सामने आए दो पुराने अधिकारी, अब विकास की असली परीक्षा”

सिवान के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक दिलचस्प संयोग चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में विवेक रंजन मैत्रेय की सिवान में जिलाधिकारी (DM) के रूप में पदस्थापना हुई। उनके कार्यभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कई विवाद और अनियमितताओं के मामले सामने आए, जिससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठने लगे।
इसी बीच एक और बड़ा संयोग सामने आया है कि शिवहर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का तबादला अब सिवान नगर परिषद में कर दिया गया है। ऐसे में सियासी और प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि दोनों अधिकारियों की पहले से बनी समझ और बेहतर कम्युनिकेशन अब सिवान के विकास कार्यों को नई रफ्तार दे सकती है। अब देखना यह होगा कि यह “संयोग” सिर्फ संयोग साबित होता है या फिर सच में शहर के चप्पा-चप्पा विकास की नई कहानी लिखी जाती है।
#SiwanBihar #BiharNews #SiwanMunicipalCouncil #DM_Siwan #LocalAdministration #BreakingNews #GroundReport #SiwanCity

5
267 views

Comment