सतना जिले के सिंहपुर में पेयजल संकट गहराया; पाइपलाइन सूखी, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
गर्मी शुरू होते ही सतना जिले के सिंहपुर में पेयजल संकट बढ़ा.
सतना जिले के सिंहपुर में पेयजल संकट गहराया; पाइपलाइन सूखी, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
जिले में गर्मी की शुरुआत होते ही ग्रामीण में पेयजल संकट गहराने लगा है. सरकार की बहुचर्चित नल‑जल योजना की हकीकत कई गांवों में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. अधिकांश जगह पाइपलाइन तो बिछाई गई है, पानी की टंकियां भी बना दी गईं, लेकिन पानी ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंच रहा. सिंहपुर गांव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां वर्षों पहले योजना के तहत पानी की टंकी बन गई और नल कनेक्शन भी दे दिए गए. लेकिन पानी सप्लाई शुरू ही नहीं हुई. नतीजा यह है कि गर्मी की दस्तक के साथ ही गांव के लोग पीने के पानी के लिए दर‑दर भटकने को मजबूर हैं.