*गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की नजर, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई
*गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की नजर, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई*
जय प्रकाश त्रिपाठी
जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि गैस सिलेंडर एवं डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों का अनावश्यक भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर और डीजल खरीदें, ताकि किसी भी व्यक्ति को इन आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस सिलेंडर एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से कराई जा रही है, इसलिए घबराने या अधिक मात्रा में खरीदने की आवश्यकता नहीं है। अनावश्यक भंडारण से कृत्रिम कमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर नियमित निगरानी रखी जाए। साथ ही कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे जनपद में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।