logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नारी शक्ति का सम्मान।

छबड़ा:( बारां ) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, छबड़ा की ओर से नारी शक्ति का सम्मान करते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र संचालिका नीलू दीदी ने डिवाइन स्कूल की प्रधानाचार्य सोनू बहन सहित समस्त महिला स्टाफ का सम्मान कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
केंद्र के मीडिया प्रभारी शंकर लाल नागर ने बताया कि इस अवसर पर कृष्णा दीदी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था का परिचय देते हुए कहा कि आध्यात्मिक जगत में नारी को आदिशक्ति के रूप में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी समाज को महिलाओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान को स्वीकार करना चाहिए। नारी का सच्चा श्रृंगार सादा जीवन, उच्च विचार और सादगी में निहित है।
कार्यक्रम में नीलू दीदी ने कहा कि जब नारी आगे बढ़ती है तो समाज और देश भी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होता है। उन्होंने नारी शक्ति के महत्व को समझाते हुए महिलाओं को आत्मबल और आध्यात्मिक शक्ति से जुड़ने का संदेश दिया।इस दौरान दीदी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए मेडिटेशन की सरल विधि भी समझाई। उन्होंने आत्मा और परमात्मा को ज्योतिर्बिंदु स्वरूप मानकर ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया, जिससे बच्चों को एकाग्रता और मानसिक शांति का अनुभव हुआ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से नीलू दीदी का भी सम्मान किया गया तथा विद्यालय में आकर आध्यात्मिक संदेश देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

6
410 views

Comment