logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूं जिले में डीजे बजाने को लेकर हुई दो गुटों में जमकर मारपीट संजरपुर में पी.ए.सी तैनात बदायूं जिले में डीजे बजाने को लेकर हुई दो गुटों में मारपीट

बदायूं जिले में डीजे बजाने को लेकर हुई दो गुटों में जमकर मारपीट
संजरपुर में पी.ए.सी तैनात
बदायूं: बदायूं जिले से एक मामला सामने आया जहां आपस में डी. जे बजाने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।
ये मामला बदायूं जिले के थाना क्षेत्र उझानी के गांव संजरपुर का है जहां मामूली कहासुनी को लेकर दोनों गुटों ने उग्र रूप ले लिया।दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव शुरू हुआ।जिसमें के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जानकारी के मुताबिक गांव में बबाल होने से दहशत का माहौल बना हुआ ।
जिसको लेकर गांव संजरपुर में पी.ए.सी बल तैनात कर दिया गया है।
दो गुटों के बीच विवाद डीजे बजाने को लेकर हुई थी।परंतु उस समय हुई दोनो के बीच मारपीट का मामला शांत करा दिया गया था।
बही आज एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक लोग को खेत पर घेरकर पीटा जिसके बाद माहौल की हालात फिर से बिगड़ गई। और दोनों पक्षों में फिर से उग्र झड़प हो गई।
थाना क्षेत्र पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है ।गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पी. ए.सी की गांव में मुस्तैद तैनाती है । संवाद

4
757 views

Comment