logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोजपुर में पांच दिन से लापता युवक का शव बनास नदी में मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगाम

भोजपुर के आजमनगर निवासी 22 वर्षीय मंजिश कुमार का शव पांच दिनों से लापता होने के बाद शुक्रवार को गड़हनी के मदूरी गांव स्थित बनास नदी से बरामद हुआ।
भोजपुर जिले में करीब पांच दिनों से लापता एक युवक का शव शुक्रवार को गड़हनी थाना क्षेत्र के मदूरी गांव के समीप बनास नदी से बरामद किया गया। मृतक 22 वर्षीय मंजिश कुमार गड़हनी थाना क्षेत्र के आजमनगर गांव निवासी रूपनारायण सिंह के पुत्र थे।
हालांकि, मृतक का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग काे लेकर करीब डेढ़-दो घंटे तक शव को रोके रखा। बाद में हत्या का आरोप लगाकर आरा-सासाराम हाईवे को सहंगी मोड़ के पास जाम कर दिया।

इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस को बल प्रयोग करते हुए लाठी भांजनी पड़ी। आक्रोशित स्वजन हत्या कर शव को बनास नदी में फेंकने का आरोप लगा रहे थे। शव पूरी तरह सड़-गल जाने के कारण डाक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गड़हनी थाना क्षेत्र के आजमनगर गांव निवासी मंजिश कुमार बीते एक मार्च 2026 को करीब दोपहर एक बजे घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला था।
तीन मार्च को गड़हनी थाना में गुमशुदगी को लेकर प्राथमिकी कराई थी। स्वजन ने आशंका जताई थी कि युवक के साथ कोई अनहोनी हो सकती है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर उसे जल्द से जल्द खोज निकालने की मांग की थी।

पुलिस तकनीकी रूप से जांच कर रही थी कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे ग्रामीणों की सूचना पर शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर सगे -संबंधी से लेकर पुलिस तक मदूरी बनास नदी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन साल पहले हुई थी बड़े भाई की मौत
वहीं, इस संबंध में गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शरीर पर कोई जख्म नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई विकास की मौत तीन साल पहले हो गई थी। युवक की शादी गड़हनी थाना के ढकनी इंग्लिश गांव की पूजा से हुई थी। एक पुत्री सूरभी कुमारी है।

2
904 views

Comment