Congratulations
रांची के डोरंडा फिरदौस नगर के रहने वाले इश्तियाक रहमान ने UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 354 वीं रैंक प्राप्त हुई है। इश्तियाक रहमान पिछले लगभग छह महीनों से हैदराबाद में मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अंतर्गत हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. उनकी इस उपलब्धि से पूरे रांची शहर, खासकर मुस्लिम समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।