logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व छात्र आदित्य सिंह बने IAS, 508वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान

शाहगंज, जौनपुर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान के पूर्व छात्र आदित्य सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। आदित्य सिंह ने अखिल भारतीय स्तर पर 508वीं रैंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।
उनकी सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए आदित्य सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य बाबू जी भोलानाथ सिंह, प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह (अधिवक्ता), प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने आदित्य सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आदित्य की सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और संस्थान में मिली उत्कृष्ट शिक्षा का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने आदित्य सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रशासनिक सेवा में रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

19
1132 views

Comment