logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिडिल ईस्ट में Iran, Israel और United States के बीच बढ़ती जंग पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। Shaikh Abdul Samad, Founder & President, Insaaf Man

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध पर इंसाफ मंच NGO की प्रतिक्रिया

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के हालात पर Insaaf Manch NGO के Founder & President Shaikh Abdul Samad ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि Iran, Israel और United States के बीच बढ़ता सैन्य तनाव केवल क्षेत्रीय संकट नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस युद्ध की कीमत भारत को भी चुकानी पड़ सकती है। यदि संघर्ष लंबा चलता है तो भारत में ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे महंगाई बढ़ेगी और आर्थिक विकास की गति भी धीमी हो सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबावों के बीच यह खबर सामने आई है कि अमेरिका ने भारत को Russia से तेल खरीदने के लिए सीमित समय की छूट दी है। यह स्थिति भारत की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है।
Shaikh Abdul Samad ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है, इसलिए देश की ऊर्जा नीति और विदेश नीति के फैसले भारत के राष्ट्रीय हितों के आधार पर ही होने चाहिए। किसी भी बाहरी दबाव से ऊपर उठकर सरकार को देशहित में स्पष्ट और मजबूत नीति अपनानी चाहिए।
अंत में उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस वैश्विक संकट के बीच भारत के आर्थिक हितों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति और कूटनीतिक समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाए।

Insaaf Manch NGO
Shaikh Abdul Samad
Founder & President ✍️
👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/DDUeNJr16HzEPzfuDQKYDY?mode=gi_t

#shaikhabdulsamadfounderofpresident #insaafmanchngo

0
0 views

Comment