logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ डीआरएम कार्यालय में सीबीआई का छापा, 50 हजार रुपये घूस लेते विद्युत अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार

धनबाद, 06 मार्च: धनबाद स्थित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के एक अभियंता को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। जैसे ही अभियंता ने कथित रूप से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, मौके पर मौजूद सीबीआई अधिकारियों ने उसे दबोच लिया।

छापेमारी के बाद सीबीआई की टीम डीआरएम कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी अभियंता से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सीबीआई की टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

(समाचार लिखे जाने तक सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।)

24
1179 views

Comment