चारधाम यात्रा का शुभारम्भ, 6 मार्च से शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
📰
गाजियाबाद
रिपोर्ट: सुनील कुमार राजपूत
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च से प्रारम्भ की जा रही है।
यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ही पंजीकरण कराएं।
अधिकारियों के अनुसार पंजीकरण के माध्यम से यात्रियों की संख्या और व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा, जिससे यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।
चारधाम यात्रा हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है और प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं।
📰✨