ग्राम बंदर कोला के ग्राम वासियों ने जनपद पंचायत मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदुआ सड़क के ग्राम बंदर कोला के ग्राम वासियों ने जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह के साथ गांव में सड़क की मांग को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर किया धरना प्रदर्शन ग्राम वासियों ने बताया हमारे गांव बंदर कोला में कोई भी चार पहिया वाहन नहीं जा पता है जो पहाड़ी वाला मार्ग था वन विभाग ने उसकी फेंसिंग कर दी है इस कारण से अगर कोई भी गांव का व्यक्ति बीमार हो जाता है कोई भी गर्भवती महिला होती है तो उसे चारपाई पर ले जाकर मुख्य सड़क तक जाना पड़ता है बरसात में बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते हैं कोई सामान अनाज ले जाना पड़ता है लाना पड़ता है तो सिर पर रख कर लाना पड़ता है को भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता है कई बार ग्रामवासी कलेक्टर महोदय मंत्री महोदय से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई ग्रामवासी सहित जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए सवेरा जनपद पंचायत सीईओ डॉ आर पी पटेल ने आश्वासन दिया किसी भी तरह से आपकी सड़क बनवा दी जाएगी वन विभाग को एनओसी के लिए पत्र भेज दिया है जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने कहा कि अगर एक माह तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं होगा तो बड़ी संख्या में ग्राम वासियों के साथ जनपद पंचायत जबेरा का घेराव किया जाएग मुन्ना सिंह मरावी हाकम सिंह साहब सिंह देव सिंह सरस्वती बाई फूलबाई सोमवती सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे