logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आरएसएस के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे।


कानपुर। उनका हेलीकॉप्टर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे तक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे।

बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री किदवई नगर जाकर भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर भी जाएंगे और उनकी पुत्री के विवाह उपलक्ष्य में नवदंपति को आशीर्वाद देंगे।

मीडिया रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता

4
731 views

Comment