logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलरामपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसे, तीन बाइक सवार गंभीर घायल, अंबिकापुर रेफर.!

कुसमी/बलरामपुर (मोहम्मद खालिद)

बलरामपुर ब्रेकिंग…

बलरामपुर जिले के कुसमी में अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण सड़क हादसों में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार सभी घायलों को इलाज के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

218
5998 views

Comment