उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने के आरोपी जीशान और उसके भाई गुलफाम दोनों पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने के आरोपी जीशान और उसके भाई गुलफाम दोनों पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। 48 घंटे में दोनों बेटों को खो देने के बाद अब उनके पिता बुनियाद अली मीडिया के सामने आए हैं। उनका कहना है कि अगर इस मामले में सच्चाई है तो उनके बेटों ने जुनून में ये कदम उठाया है। उनका या परिवार का किसी भी संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। अगर उन्हें बेटों के इस जुनून का पहले पता चल जाता तो पुलिस से बुरी सजा वे ही दे चुके होते। बुनियाद अली ने पुलिस एनकाउंटर को भी गलत ठहराया है।
48 घंटे में दूसरी बार हिंडन स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बुनियाद अली बेटों की मौत से दुखी दिखे। जीशान के एनकाउंटर के बाद चुप रहे बुनियाद अली गुलफाम के एनकाउंटर के बाद यहां मोर्चरी पर खुलकर बोले। उन्होंने यहां साफ कहा कि एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमले के दोषी सिर्फ ये दोनों ही थे। परिवार के किसी अन्य सदस्य का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया कि जीशान और गुलफाम का किसी आतंकी या कट्टरपंथी संगठन से जुड़ाव था। लेकिन उन्होंने इस बात को खुलकर स्वीकार किया कि इस मामले में कुछ तो सच्चाई है तभी पुलिस ने उनके बेटों का एनकाउंटर किया।
#