logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बापुलापाडु मंडल के जिला परिषद हाई स्कूल की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बापुलापाडु मंडल के जिला परिषद हाई स्कूल की है. क्लास में किसी बात को लेकर एक शिक्षक और छात्र के बीच बहस शुरू हुई थी. देखते ही देखते छात्र ने आपा खो दिया और बुजुर्ग शिक्षक की छाती पर जोरदार घूंसा जड़ दिया.बताया जा रहा है कि शिक्षक ने छात्र को डांटते समय कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे छात्र भड़क गया. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्लास में मौजूद अन्य छात्र और स्टाफ मेंबर्स बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. X (पहले ट्विटर) हैंडल @WokePandemic से यह वीडियो शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा, वह शिक्षक जिसने दशकों तक युवा दिमागों का मार्गदर्शन किया, दर्द से कराहते हुए फूट-फूट कर रोने लगा. शिक्षकों के प्रति सम्मान कभी हमारी संस्कृति की नींव हुआ करता था, लेकिन आज ऐसा लगता है कि वह नींव हिल रही है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. नेटिजन्स नई पीढ़ी के नैतिक मूल्यों पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा. बच्चे अपने गुरुओं का सम्मान करना भूल गए हैं. दूसरे ने कहा, ये आजकल के बच्चों को क्या हो गया है. हमा तो शिक्षक से नजरें मिलाने की भी हिम्मत नहीं करते थे.

0
0 views

Comment