logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभिषेक को न्याय दिलाने हेतु धरना 11वें दिन भी जारी रहा पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक जारी आंदोलन पर मिर्ची स्प्रे की घोर निंदा की गई

अभिषेक को न्याय दिलाने हेतु धरना 11वें दिन भी जारी
पुलिस द्वारा शांति पूर्वक जारी आंदोलन पर मिर्ची स्प्रे की घोर निंदा की गई
गोगामेड़ी(विनोद खन्ना)
नेठराना के मासूम अभिषेक शर्मा की हत्या को 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कातिलों का कोई सुराग नहीं मिला है दूसरी ओर 5 मार्च को पुलिस थाना गोगामेड़ी के घेराव के बाद शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को पुलिस थाना घेराव के दौरान आंदोलनकारियों पर मिर्ची स्प्रे करने का शुक्रवार को बैठे धरनार्थियों द्वारा पुरजोर विरोध किया गया और कहा गया कि अभिषेक को न्याय दिलाने हेतु शांतिपूर्ण आंदोलन पर इस तरह के दमन के औजारों का इस्तेमाल पुलिस प्रशासन की ओछी मानसिकता का परिचय है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन संजीदगी से अपना कर्तव्य वहन नहीं करेगा तो आने वाले समय में आन्दोलन की धार और भी तेज की जाएगी। आज धरने पर नेठराना के अलावा रामगढ़, नुआ, बरवाली, सरदारगढ़िया, गोगामेड़ी, परलीका, खचवाना, दीपलाना, मुनसरी, ढाणी तेलियान सहित कई गांवों से ग्रामीण धरने पर पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 31 मार्च को चक्काजाम करने के लिए भी कहा।

0
0 views

Comment