logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश महराजगंज बारात ले जा रही दूल्हा गाड़ी पर ईट पत्थर से हमला 5 लोग घायल

उत्तर प्रदेश महराजगंज नौतनवा थानांतर्गत मिली जानकारी के अनुसार सूर्यपुरा से बरात सिद्धार्थनगर जनपद के मुहाना थाना अंतर्गत गांव फुलवरिया जा रही थी गजरहा छोटका टोला के सामने एक बाइक पर सवार स्थानीय दो युवक कार को ओवरटेक करने के दौरान कुछ बोल पड़े बाइक और कार किनारे खड़ी हो गई और दोनों जब तक दूल्हे के लोग कुछ समझ पाते तब तक बाईक सवार लोग हमला बोल दिया जिसमे दूल्हा सहित 5 लोग घायल हो गए व दूल्हा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए

अड्डा बाजार नौतनवा थाना क्षेत्र के गजरहा छोटका टोला के पास बरात जा रहे दूल्हे की गाड़ी से साइड लेने की बात को लेकर गजरहा गांव के ही एक बाइक सवार दो युवकों से मारपीट हो गई मारपीट में दूल्हा सहित पांच लोग घायल हो गए हैं बरातियों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया

लाठी डंडा और पत्थर चलने लगे घटना के विरोध में बरातियों ने सड़क जाम कर दिया सूचना पाकर तत्काल अड्डा और संपत्तिहां चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जांच कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया बरात पक्ष के अवधेश कुमार के अनुसार, 10 से 15 की संख्या में लोगों ने आकर मारपीट की और पत्थर से गाड़ी तोड़ दी। हमले में दूल्हा, उसका बड़ा भाई, बहनोई, 12 वर्षीय भांजा और चालक को चोट लगी है उन्होंने मारपीट के दौरान सोने की चेन और शादी में दुल्हन के लिए ले
जाया जा रहे कपड़े और जेवर गायब होने का आरोप लगाया उन्होंने बताया कि विवाद के बाद चीख पुकार सुनकर परिजन व स्थानीय भी पहुंच गए मारपीट में लाठी डंडे व पत्थर से हमला कर दिया दूल्हा गाड़ी के शीशे टूट गए उस गाड़ी में सवार दूल्हा समेत पांच लोग चोटिल हुए

संपत्तिहां चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि विवाद को लेकर तीन लोगों को उठाया गया है मामले की जांच की जा रही है जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिए जाएगा

10
445 views

Comment