गोलाकाबास (अलवर) : दौसा रोड किनारे खेत में मिला अज्ञात शव
24X7
गोलाकाबास क्षेत्र में दौसा सड़क मार्ग के किनारे एक खाली खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही टहला थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को एम्बुलेंस के जरिए टहला सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।