logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मांडड़ की अपील: आरटीई योजना के दूसरे चरण के फॉर्म 7 मार्च तक भरें

गाजियाबाद
रिपोर्ट: सुनील कुमार राजपूत
गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि आर.टी.ई. योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि नागरिक अपने आसपास रहने वाले दुर्बल एवं अलाभित वर्ग के अभिभावकों को इस योजना के अंतर्गत अपने बच्चों के नामांकन के लिए फॉर्म भरने हेतु जागरूक करें।
इस योजना के अंतर्गत निवास स्थान के वार्ड अथवा ग्राम पंचायत में स्थित निजी विद्यालयों में 3 वर्ष से अधिक तथा 7 वर्ष से कम आयु के बच्चों का निःशुल्क प्रवेश कराया जाता है।
जनपद में अभी लगभग 10,000 सीटें इस योजना के अंतर्गत उपलब्ध हैं। इच्छुक अभिभावक rte25.upsdc.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
9 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे तथा चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 8 तक निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुँचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

3
517 views

Comment