logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलनुआ गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ


भदोही। भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आज आचार्य सुरेश पाण्डेय के सानिध्य में रमापति पाण्डेय के यहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव में धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

कथा प्रारंभ होने से पहले श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। गांव के कई प्रमुख मार्गों से होते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची।

कलश यात्रा के पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और भगवान की महिमा का वर्णन किया जाएगा। कथा आयोजन से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

34
1507 views

Comment