रज्जू भैया यूनिवर्सिटी में 50000 स्टूडेंट फेल हुए
रज्जू भैया यूनिवर्सिटी में 50000 स्टूडेंट फेल हुए
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय प्रयागराज ने होली से ठीक पहले 50 हजार छात्रों को जोर का झटका दे दिया है. सोमवार को जारी विषम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में 50 हजार छात्र फेल हो गए हैं. जनवरी माह में स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर (1, 3 और 5) की परीक्षाएं हुई थीं. अब यूनिवर्सिटी ने सभी विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. 55 हजार परीक्षार्थियों के सापेक्ष केवल पांच हजार परीक्षार्थी ही सफल हुए हैं. इस तरह के निराशाजनक परिणाम से महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रबंधक भी परेशान हैं.
परीक्षानियंत्रक डॉ. विनीता यादव ने बताया कि विषम सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अनुदानित और राजकीय महाविद्यालयों के टीचर्स से कराया गया था. मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, जिसने लिखा है वो पास है.