logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिट एंड मोटर दुर्घटना में मृतक के वारिस को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

हिट एंड रन मोटर दुर्घटना में मृतक के वारिस को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

तहसीलदार अंबाह के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने हिट एंड रन मोटर दुर्घटना योजना के अंतर्गत मृतक के वैध वारिस को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल 2023 को सुबह 10 बजे बिजली पुरा से पैदल अंबाह जा रहे ग्राम अझेंडा के पास किसी अज्ञात वाहन ने श्रीनाथ जोशी को टक्कर मार दी। उन्हें सिटी लाइफ अस्पताल ग्वालियर में भेजा, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उक्त प्रकरण में कलेक्टर द्वारा संशोधित हिट एंड रन मोटर दुर्घटना पीड़ित मुआवजा (सोलेशियम) योजना के प्रावधानों के तहत बिजली पुरा अंबाह निवासी मृतक श्रीनाथ जोशी पुत्र होरीलाल के वैध वारिस पत्नी श्रीमती राजावेटी को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

52
1015 views

Comment