logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

UGC एक्ट के खिलाफ संत समाज की बड़ी चेतावनी, मेरठ से दिल्ली जंतर-मंतर तक निकली विशाल यात्रा

मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिव शक्ति धाम बाबा सीताराम कुटी मंदिर से UGC एक्ट के विरोध में एक बड़ी पैदल यात्रा की शुरुआत की गई है। यह यात्रा 8 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुँचकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी।

यह पैदल यात्रा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में और मंदिर के महंत श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में शुरू हुई।

कार्यक्रम में संत समाज के कई प्रतिनिधि, हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सनातन धर्म के अनुयायी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए श्रीमहंत यति रणसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि यह आंदोलन सनातन धर्म, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए जरूरी है।

उन्होंने सभी सनातनियों से 8 मार्च को जंतर-मंतर पहुँचकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

वहीं नव युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा त्यागी ने कहा कि UGC एक्ट हिंदू समाज के हितों के खिलाफ है और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रतिनिधि अरुण त्यागी ने भी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

आपको बता दें कि इस पैदल यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ की गई। यह यात्रा मेरठ से निकलकर अलग-अलग स्थानों से गुजरते हुए 8 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुँचेगी, जहां संत समाज और विभिन्न संगठन सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे।

इस कार्यक्रम में महंत तरुण गिरी जी, डॉ. नवीन त्यागी, रंजना तिवारी, यति धर्मानंद गिरी, डॉ. योगेंद्र, प्रवीण शर्मा, गुड्डू नागर, हरीश गिरी, राजीव शर्मा, अनिल त्यागी, अक्षय, बॉबी त्यागी, अंकित और वीरेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

6
490 views

Comment