हाईवे पर स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार 4.57 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
लालसोट
मंडावरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को गश्त के दौरान लालसोट-गंगापुर हाईवे पर खानपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान तामडायत मोहल्ला निवासी बनवारीलाल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।