logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनवाड़ा में आबादी क्षेत्र से ईंट भट्ठे हटाने की मांग: जिला कलेक्टर राठौड़ ने एसडीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

झालावाड़ शहर के धनवाड़ा इलाके में आबादी क्षेत्र के पास संचालित दो ईंट भट्ठों को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर ने इस मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
निवासियों ने बताया कि ये ईंट भट्ठे सरकारी डिस्पेंसरी और एक निजी स्कूल के नजदीक स्थित हैं। पूरे आबादी क्षेत्र में इनके संचालन से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिनभर निकलने वाले धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है, जिससे विभिन्न बीमारियों का खतरा बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। ये भट्ठे लंबे समय से पुरानी तकनीक से संचालित हो रहे हैं, जिससे लगातार धुआं निकलता है। गर्मी के मौसम में धुएं से होने वाली परेशानी और बढ़ जाती है।

धनवाड़ा बस्ती के अलावा, जिला मुख्यालय पर कोटा रोड और गागरोन रोड सहित शहर के अन्य इलाकों में भी बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे बिना नियमों के संचालित हो रहे हैं, जो आमजन के लिए समस्या बने हुए हैं।

Aima media jhalawar





4
423 views

Comment