नौतनवा में हर्षोल्लास के साथ 'होली मिलन समारोह' संपन्न, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
नौतनवा। स्थानीय नगर में'सीताराम इवेंट' और 'शिवा डांस क्लास' के संयुक्त तत्वावधान में भव्य 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी (SDM) और क्षेत्राधिकारी (CO) ने शिरकत की।
कार्यक्रम का सफल संचालन समर अग्रहरि द्वारा किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिसमें शिवा डांस क्लास के बच्चों की परफॉरमेंस विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को होली की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ावा देते हैं।