होली की खुशियाँ पड़ी फीकी, बाईक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी ।
Hatta/ दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के दो युवकों की मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों युवक होली खेलने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में गैसाबाद थाना क्षेत्र के सकोर और पुरैना गांव के बीच उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार सुबह अपने गांव से 2 व्हीलर गाड़ी लेकर गैसाबाद की ओर होली खेलने निकले थे । गांव के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक हुई कि हादसे में 2 युवकों को अपने प्राण गवाने पड़ गये । हादसे के बाद दोनों युवक सड़क गंभीर पर घायल अवस्था में पड़े मिले। लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया गया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।
हटा थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल अस्पताल से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर, मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।