logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महादेवपुरा गौशाला में राजस्थानी रंगों के साथ मनाई गई होली

बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल ) महादेवपुरा स्थित गौशाला में राजस्थानी युवा मंडल के तत्वावधान में होली का रंगारंग कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। राजस्थानी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए गैर नृत्य और महिला नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे परिसर में रंग, संगीत और लोक संस्कृति की मधुर गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम बन्ना टाइगर फोर्स के अध्यक्ष माधुसिंह ऊमढ और करणी सेना बैंगलोर के अध्यक्ष भवरसिंह रहे उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में श्री शांतिनाथजी गौ भगक्त मंडल के अध्यक्ष नारायणसिंह चौहान सहित हीरसिंह परमार, विजयसिंह परमार, उदयसिंह और श्यामजी पटेल,पहाड़सिंह,दीपसिंह,आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

15
546 views

Comment