logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दी प्रदेश वासियों को होली की बधाई

रंगों का पर्व होली सभी के जीवन में खुशियों के इंद्रधनुष बिखेरे : मंत्री सुश्री भूरिया

झाबुआ,03 मार्च 2026। महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति का उल्लास, उमंग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के रंगों से समाज को सराबोर करने की प्रेरणा देता है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों, बेटियों एवं बच्चों सहित सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं है। उन्होंने कहा कि होली का यह पावन पर्व हमारे जीवन से नकारात्मकता को दूर कर नई ऊर्जा, नई आशा और नई सकारात्मक सोच का संचार करे। यह अवसर है जब हम आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और समाज में समानता, सम्मान तथा सुरक्षा की भावना को और मजबूत करें।

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि हम सब मिलकर सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का संकल्प लें तथा महिलाओं और बच्चों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करे।

0
90 views

Comment