logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गैस वेल्डिंग करते समय बोलेरो वाहन में लगी भीषण आग.!

कुसमी बलरामपुर (मोहम्मद खालिद)

बलरामपुर जिले के सामरी रोड स्थित राजा गैस वेल्डिंग दुकान में उस समय अफरातफरी मच गई, जब गैस वेल्डिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बोलेरो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कुसमी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

683
24338 views

Comment