गौ - काष्ठ आधारित होलिका दहन उत्सव मनाया गया।
गौ-काष्ठ आधारित होलिका दहन उत्सव मनाया गया।
रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
बुरहानपुर/ 3 मार्च, 2026/- सोमवार को सिविल लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका का दहन किया गया। होलिका में गौ-काष्ठ का उपयोग किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, सीईओ श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अन्य अधिकारी- कर्मचारीगण एवं परिवारजन मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिलेवासियों को रंग पर्व की बधाई और मंगलकामनाएं दीं एवं सभी से सुरक्षित होली मनाने का आव्हान किया।