होली के मद्दनेजर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, 15 हजार से अधिक कर्मी तैनात
नयी दिल्ली: चार मार्च (भाषा) होली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के लिए 134 प्रमुख चौराहों पर विशेष टीम तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर उल्लंघन की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जाएगा।