logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें - कलेक्टर

अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दें - कलेक्टर

समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर ध्यान केंद्रित करते हुए लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सौ दिवस और हजार दिवस की एक-एक शिकायतों को चेक करें और उनका निराकरण कराएं।
एचपीवी टीकाकरण अभियान अंतर्गत 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की बालिकाओं का टीकाकरण होना है और यह टीकाकरण अभी 08 केन्द्रों पर हो रहा है। हितग्राहियों को चिन्हित कर अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं।
कलेक्टर ने कहा कि पंचायत, नगरीय निकाय, तहसीलों में सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का पंजीयन कराएं। होलिका दहन में लकड़ी की जगह उपलों और गौकाष्ठ का प्रयोग हो, इसके लिए लोगों को प्रेरित करें।
कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं। सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्रांतर्गत जिन लोगों के समग्र नहीं बने हैं उनकी समग्र आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। साथ ही गर्भवती महिलाओं की समग्र ईकेवाईसी जल्द से जल्द कराने निर्देश दिए।
उन्होंने सीएम मॉनिट, सीएस मॉनिट, टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

29
1070 views

Comment