logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौकी इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा कस्बे में आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की।


सूरतगंज बाराबंकी।मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज कस्बे में होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार रात सघन पैदल गश्त की। यह गश्त कस्बा इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सूरतगंज कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।

पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की।

सूरतगंज कस्बा इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा ने लोगों से कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

वर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने हुड़दंग, जबरन रंग डालने, शराब पीकर उत्पात मचाने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

इस मौके पर सूरतगंज चौकी पुलिस टीम में राज शंकर मिश्रा, दीपक, गौरव, विपिन सचान, अभिनव सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। गश्त के दौरान दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए।

0
285 views

Comment