logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एपस्टीन फाइल मामले पर वंचित बहुजन आघाड़ी का प्रदर्शन, मोदी, पुरी और अंबानी के फोटो होली मे जलाए

सूत्र
एपस्टीन फाइल को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। वंचित बहुजन आघाड़ी ने आरोप लगाया है कि इस फाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हार्दिप सिंग पुरी और उद्योगपति अनिल अंबानी के नाम सामने आए हैं।
पार्टी नेताओं का कहना है कि अब तक इस मामले में न तो कोई औपचारिक जांच शुरू की गई है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल के कारण प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया जा रहा है और देशहित के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं।
इन्हीं आरोपों और कथित नीतियों के विरोध में वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी, हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के फोटो जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यदि फाइल में किसी भी भारतीय नेता या उद्योगपति का नाम है तो मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।
फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

31
1197 views

Comment