रिपोर्टर आशीष कुमार
भागलपुर के SSP ने होलिका दहन में लिया भाग और होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं।
भागलपुर पुलिस ने मनाया होलिका दहन का उत्सव, SSP ने दी शुभकामनाएं
होली के पावन अवसर पर, भागलपुर पुलिस केंद्र में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भागलपुर, नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) भागलपुर सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर ने इस अवसर पर सभी भागलपुर वासियों को होलिका दहन और होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और त्योहार को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।