logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी में सरकारी आवास में संदिग्ध हालात में महिला दरोगा की मौत

अमेठी में सरकारी आवास में संदिग्ध हालात में महिला दरोगा की मौत, एसपी ने जताई आत्महत्या की आशंका
अमेठी जिले के मोहनगंज थाने की महिला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुक्रवार दोपहर बाद सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिलीं। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध हालात में महिला दरोगा की मौत से विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी व एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लखनऊ जिले के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मलौली गांव निवासी मुन्नालाल यादव की पुत्री रश्मि यादव का चयन 2017 में उपनिरीक्षक के पद पर हुआ था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उपनिरीक्षक रश्मि यादव की 2018 में अमेठी जिले में तैनाती हुई थी। जगदीशपुर व गौरीगंज समेत कई थानों में तैनाती के बाद मार्च 2021 में उनका स्थानांतरण मोहनगंज हो गया। यहां रश्मि यादव को महिला हेल्प डेस्क प्रभारी के साथ महिला चौकी की भी जिम्मेदारी दी गई थी। रश्मि शुक्रवार को सीओ कार्यालय में अफसरों के साथ वार रूम की तैयारी में साथी अफसर व कर्मियों के साथ मौजूद थीं। वार रूम स्थगित होने के बाद करीब दो बजे रश्मि सरकारी आवास चली गई।

0
0 views

Comment