व्यापारियों के मजबूत विश्वास की जीत — दिलीप कसौधन लगातार तीसरी बार पनियरा नगर इकाई के अध्यक्ष बने
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल जी की संस्तुति पर, जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार जी एवं जिला प्रभारी श्री अजय राज जी द्वारा नगर पंचायत पनियरा इकाई में दिलीप कसौधन को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिलीप कसौधन के पुनः अध्यक्ष बनने से पनियरा के व्यापारियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। यह मनोनयन उनके कुशल नेतृत्व, सक्रियता एवं व्यापारियों के हितों के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में संगठन ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पनियरा व्यापार मंडल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और व्यापारियों की आवाज को और अधिक मजबूती से बुलंद करेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त व्यापार मंडल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान व्यापारियों के विश्वास और प्रेम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते