logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हजारीबाग पुलिस की अपील।

रंगों के इस पावन त्योहार होली पर हजारीबाग पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। खुशियों के इस उत्सव को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए हम आपसे निम्नलिखित सहयोग की अपील करते हैं:
हुड़दंगियों पर नजर: शराब पीकर वाहन चलाने वालों और बाइक से हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शहर में सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर सतर्कता: किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शांति और भाईचारा: होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। इसे दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मनाएं।
आपातकालीन सूचना: किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 112 या अपने नजदीकी थाना को सूचित करें।
सुरक्षा व्यवस्था: जिले में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के लिए दंगा नियंत्रण इकाइयों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है और अतिरिक्त 2,000 बल तैनात किए गए हैं।

0
0 views

Comment