logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली में शान्ति समिति की बैठक में निर्णय 3 मार्च को ही निकलेगी गांवशाही गेर।

पाली में शान्ति समिति की बैठक में निर्णय 3 मार्च को ही निकलेगी गांव शाही गेर।

पाली - पुलिस प्रशासन और शान्ति समिति की सर्वसमाज की बैठक में आपसी सहमति से 3 मार्च को ही गांवशाही गेर निकालने की सहमति बनने के बाद हिंदू संगठनों द्वारा गावशाही गेर मंगलवार को ही निकालने का निर्णय लिया गया है। बैठक में पुलिस प्रशासन के अलावा शान्ति समिति के प्रतिनिधि मोजूद रहे।

शान्ति समिति सूत्रों ने बताया कि गावशाही गेर सायं 5 बजे जोधपुरिया बांस की बारी से प्यारा चोक विश्वकर्मा मंदिर में दर्शन पूजन कर जुम्मा मस्जिद के आगे होकर निकलने पर पास समझी जाती है। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस के शस्त्र जवान तैनात किए जाते है जो गेर निकलने के रास्ते छतों पर चढ़कर गेर दल एवं आस पास नजर रखते हैं जिससे गेर निर्विघ्न पास हो सके। गेर पास होने के बाद ही बाजार खुलते हैं। और पुलिस प्रशासन तथा शान्ति समिति के सभी सदस्य भी राहत की सांस लेते है।
रिपोर्ट -घेवरचन्द आर्य

74
8611 views

Comment