logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजनौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेला क्रिकेट मैच

लंबे अरसे बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रिकेट की पिच पर रोमांचकारी मैत्री मैच का आनंद लिया। नेहरू स्टेडियम, बिजनौर में आदमपुर मंडल क्रिकेट टीम और नगर मंडल क्रिकेट टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में जोश, जुनून और एकता की भावना देखने को मिली।

आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता मौसम चौधरी ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच का माध्यम भी है। खेल आपसी भाईचारे, टीम भावना और ऊर्जा को मजबूत करते हैं।

मण्डल आदमपुर की टीम के कप्तान मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज कमल एवं मण्डल बिजनौर टीम के कप्तान नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम के नेतृत्व में 20 ओवर का मैच हुआ। नगर टीम ने 20 आदमपुर टीम के गोपाल धीमान ने आखिरी बॉल और आखिरी विकेट पर चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलायी।

शानदार मैच के लिए दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अगला मैत्री मैच मंडावर मण्डल टीम और मोहम्मदपुर देवमल मण्डल टीम के बीच 8 मार्च रविवार को होगा।

8
230 views

Comment