अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा चौकी अंतर्गत बिलंदा हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही हंसवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।